Vidisha Chamber of Commerce

विदिशा चेंबर ऑफ कॉमर्स का होली मिलन समारोह आयोजित

विदिशा। विदिशा चेंबर ऑफ कॉमर्स का होली मिलन समारोह राम घाट पर आयोजित किया गया जिसमें व्यापारियो के साथ प्रशासनिक अधिकारी तथा पत्रकार भी पहुंचे। अध्यक्ष रवि तलरेजा ने बताया कि इस दौरान विदिशा एसडीएम तथा विदिशा तहसीलदार स्वीप गतिविधि के तहत सभी व्यापारियों को मतदान करने के लिए शपथ भी दिलाई।

होली मिलन समारोह के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स महामंत्री हिरदेश सोनी, कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष मनीष अरोरा, कमलेश गर्ग, मनीष लशकरी, कोषाध्यक्ष करतार सिंह धाकड़, दिलीप जोहरी, दिनेश रामानी, जसवंत लखेरा, चंद्रमोहन अग्रवाल, गोपाल माहेश्वरी, सुंदर सोनी, विजय श्रीवास्तव, धनपाल लोधी, मनीष चड्ढा भी मौजूद रहे जिन्होने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Back To Top