Sironj BMO Pramod Dewan

सिरोंज बीएमओ प्रमोद दीवान को नोटिस जारी

सिरोंज। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विदिशा द्वारा सिरोंज बीएमओ प्रमोद दीवान को नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के मुताबिक सिरोज में पदस्थ एएनएम की परिवीक्षा अवधि समाप्त करने गोपनीय प्रतिवेदन कार्यालय में भेजे जाने को लेकर यह नोटिस जारी किया गया है। नोटिस के मुताबिक गोपनीय प्रतिवेदन पर मतांकन करना अधिकारी नहीं होने पर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए गए हैं।

  • जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने जारी किया नोटिस
  • तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने के आदेश
  • सिरोंज में पदस्थ ना होने के बाद किया मतांकन

नोटिस में लिखा गया है कि वर्ष 2018-19 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरोंज में पदस्थ ना होने के बाद भी मतांकन किया गया है जबकि गोपनीय प्रतिवेदन के साथ अन्य आवश्यक दस्तावेज भी संलग्न नहीं किए गए है जो कि अपूर्ण होने के बाद विभाग समिति के समक्ष पेश नहीं किए जा सकते। हालांकि एक बार फिर बंद लिफाफे में गोपनीय प्रतिवेदन भेजे जाने आदेश दिए गए।

Back To Top