Vidisha Parade Ground

विदिशा कलेक्टर ने किया ध्वजारोहण, मनाया गया 73वां स्वतंत्रता दिवस

विदिशा। भारत के 73वे स्वतंत्रता दिवस पर विदिशा परेड ग्राउंड में जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली जिनके साथ विदिशा एसपी विनीत कपूर भी मौजूद रहे। अधिकारियों नें सफेद रंग की जिप्सी वाहन पर सवार होकर परेड का निरीक्षण किया जिसके बाद जिला कलेक्टर ने प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। संदेश वाचन उपरांत मध्य प्रदेश गान हुआ और फिर प्रगति के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारों को मुक्त आकाश में छोड़कर स्वतंत्रता का संदेश दिया गया।

DOWNLOAD

वहीं दूसरी ओर विदिशा की को-ऑपरेटिव बैंक पर अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा द्वारा बैंक अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर राष्ट्र गान का गायन किया गया।

Co Operative Bank Vidisha

Back To Top