विदिशा जिले की गौशालाएं अब नये स्वरूप में दिखने लगी हैं। जिला कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने जिले में चरनोई भूमि को अतिक्रमण से विमुक्त करने की कार्यवाही को अंजाम देकर गौशालाओं के संबर्धन में एक अहम भूमिका निभाई है।
ग्यारसपुर तहसील के ग्राम कंजेला में बालाजी गौ संरक्षण संस्थान द्वारा भी इस प्रकार के नवाचारों की ओर अनायास सभी का ध्यानाकर्षण हो रहा है। पशुओं के लिए हरे चारे की पूर्ति के लिए अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि पर घास उत्पादन लेना शुरू हो गया है। यहा 7 बीघा में बर्शीम घास लगाई गई है। उगने वाली घास चारे के रूप में उपयोग की जा सकेगी। वहीं गौशाला में घायल पशुओं के उपचार पशु-चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है। जबकि मृत पशुओं के लिए पृथक से संस्कार स्थान सुव्यवस्थित रूप से बनाया गया है। गौशाला में उत्सर्जित प्रदार्थो के लिए भी आवश्यक प्रबंधों को सुनिश्चित किया जा रहा है।
ग्यारसपुर एसडीएम ने बताया कि कंजेला ग्राम में चरनोई भूमि रकबा 1-297 हेक्टेयर अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से तार फैंसिंग, टेन्चै खोद कर सुरक्षित बनाए रखने के प्रबंध पूरे किए गए हैं।
