विदिशा। भोपाल रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विदिशा जीआरपी थाना की रेल रक्षा समीति के सदस्यों को बुलाया गया। जीआरपी थाना एसआई मकसूद खान ने बताया कि विदिशा जीआरपी रेल रक्षा समिति के सदस्यों को बुलाकर उन्हे टीशर्ट वितरित की गई जबकि वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों से भी समीति सदस्यों को अवगत कराया गया। रेलवे स्टेशन पर होने वाले अपराधों को नियंत्रित करने के लिए रक्षा समिति के सदस्यों को एलर्ट किया गया।
