Vidisha Lion Club

लायंस क्लब विदिशा अलंकृता अध्यक्ष बनीं अंजू कटारे

विदिशा। लायंस क्लब विदिशा अलंकृता के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होटल श्रीराम पैलेस में आयोजित हुआ। बता दें कि लायंस क्लब विदिशा अलंकृता की अध्यक्ष के रूप में लायन अंजू कटारे, कोषाध्यक्ष के रूप में लायन अंजली रोंगे तथा सचिव के रूप में लायन रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण कि। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ लायन आरजी पाठक मौजूद रहे।

इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन अंजू कटारे ने उपस्थिति अतिथियों को उपहार भेंट किए। दूसरी ओर समाजसेवियों द्वारा एक परिवार के बेटा बेटी को रेनकोट तथा छाता वितरित किया गया जबकि इको फ्रेंडली कैरी बैग का वितरण भी किया गया। अपने संबोधन के दौरान अध्यक्ष अंजू कटारे ने उपस्थित लोगों को आने पर धन्यवाद दिया तथा अध्यक्ष पद संभालने पर स्वयं गौरवांवित महसूस करने की बात कही।

Back To Top