विदिशा। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब विदिशा द्वारा रीजन काॅन्फ्रेंस रोचक 2020 का आयोजन 1 मार्च रविवार को अभिनंदन पैलेस में शाम 4 बजे से आयोजित किया जाएगा जिसमें लायंस इंटरनेशनल के निदेशक वीके लाड़िया भी शामिल होंगे। लायन इंजी. अजय साहू ने बताया कि इस कार्यक्रम में रीजन 8 के सभी 18 क्लबों को उनकी सेवा कार्य के आधार पर अतिथियों के साथ अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आर जी पाठक, वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आर के चौरसिया, डाॅ प्रकाश सेठ, रीजन चेयरपर्सन अजय साहू, आयोजक समिति अध्यक्ष अतुल शाह, उपाध्यक्ष राजकुमार सर्राफ, सचिव राकेश शर्मा, संयोजक सुचिता सोनी, जोन चेयर पर्सन संध्या सिलाकारी, कमल सोनी, सुनील सागर तथा जी एस चौहान सहित टीकमगढ़, सागर, गंजबासौदा, कुरवाई, शमशाबाद, लटेरी, आनंदपुर, सांची सहित विदिशा के सभी क्लब पदाधिकारी एवं लायन साथी सम्मिलित होगें।
