विदिशा, 29 दिसंबर 2024: भोपाल से बीना और बीना से भोपाल रूट पर चलने वाली मेमू/पैसेंजर ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से बंद किए जाने के निर्णय के खिलाफ आज विदिशा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे बड़ी संख्या में लोग स्टेशन पर एकत्र हुए और रेलवे प्रशासन को केंद्रीय मंत्री एवं मध्यपद्रेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम सामूहिक ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान मौजूद अमित शर्मा ने बताया कि— “भोपाल मंडल द्वारा लिया गया यह निर्णय यात्रियों की दैनिक आवाजाही और रोजगार को प्रभावित करेगा। यह ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए बेहद असुविधाजनक है। हमारी मांग है कि रेलवे प्रशासन जल्द से जल्द इस निर्णय को वापस ले।”
ज्ञापन सौंपने का उद्देश्य इस अस्थायी बंदी से प्रभावित यात्रियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखना था। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने यात्रियों के अधिकारों की अनदेखी पर नाराजगी जताई और मांग की कि इस फैसले पर पुनर्विचार किया जाए। डॉ. शर्मा ने यह भी बताया कि यदि प्रशासन ने समय पर कार्रवाई नहीं की, तो विरोध को और व्यापक स्तर पर ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनहित के इस मुद्दे पर सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए।
यात्रियों की प्रमुख मांगें:
मेमू/पैसेंजर ट्रेनों का संचालन जल्द से जल्द पुनः शुरू किया जाए।
यात्रियों की असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जाएं।
भविष्य में ऐसे निर्णय लेने से पहले आम जनता से विचार-विमर्श किया जाए।
ज्ञापन स्वीकार करते हुए रेलवे अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि यात्रियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More
छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More
MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More
साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More