पौधारोपण कर अध्यक्ष कपिल सक्सेना का मनाया जन्मदिन

Vidisha Sankalp Society

विदिशा। संकल्प चाइलड एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष कपिल सक्सेना के जन्मदिन पर सोसयटी सदस्यों द्वारा पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया गया साथ ही लोगों को प्रकृति संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई। सोसायटी सदस्य कुलदीप त्रिवेदी ने बताया कि संकल्प चाइलड एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी का शहर को हरा भरा बनाने का प्रयास है जिसके तहत निरंतर पौधारोपण किया जा रहा है।