Vidisha Sironj police

सिरोंज पुलिस को सफ़लता, भोपाल के चार शातिर चोर गिरफ्तार

विदिशा। जिले की सिरोंज पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए चार ऐसे शातिर चोरों को भोपाल से गिरफ्तार किया है जिन्होने एक नही बल्कि 10 अलग अलग स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है वहीं जिला पुलिस अधिक्षक ने सिरोंज पुलिस के कार्यो को सरहानीय बताते हुए पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

  • कई अलग अलग स्थानों पर कर चुके हैं चोरी
  • कीमती जेवरात सहित नगदी रूपए जप्त
  • 17 लाख से अधिक के नगदी एवं जेवरात जप्त

प्रेसवार्ता करते हुए थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह दांगी ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छोटे तालाब पर घेराबंदी कर एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया था जिसने पूछताछ के दौरान भोपाल के रहने वाले अपने साथियों के साथ कई अलग अलग स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम देने की बात कबूली। वहीं पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कुल 17 लाख 61 हजार के सोने चांदी के कीमती जेवरात एवं नगदी रूपए जप्त किए हैं।

Back To Top