Vidisha Social Worker

विदिशा के वार्ड 39 में समाजसेवियों ने बांटे फेस मास्क

विदिशा। संकल्प चाइल्ड एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा विदिशा के वार्ड 39 में पार्षद गजेंद्र सिंह रघुवंशी के सहयोग से लोगों को मास्क का वितरण किया। बता दें कि इस समय कोरोना के बचाव से सम्पूर्ण लाॅकडाउन के दौरान समाजसेवी लोगों को सुरक्षा के लिए जागरूक कर रहे है, जिसके तहत संकल्प चाइल्ड एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी के कपिल कुमार सक्सैना, राजू कुमार जाटव तथा कमलेश साहू द्वारा मास्क बांटे गए। वहीं इस दौरान लोगों को आवश्यक काम होने पर ही घरों से निकलने जबकि समय समय पर अच्छे से हाथ धोने की समझाइश दी गई।

Back To Top