ताम्रकार समाज ने मनाई सहस्त्रार्जुन जी महाराज की जयंती

vidisha tamrakar samaj celebrated Sahastrarjun Ji Maharaj jayanti

विदिशा। भगवान सहस्त्रार्जुन जी महाराज की जयंती ताम्रकार समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई। सहस्त्रार्जुन जी महाराज की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें समाज के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने राष्ट्रभक्ती गीतों की प्रस्तुति दी तो वहीं महिलाओं द्वारा भेजन कीर्तन किया गया। कार्यक्रम का समापन पूजन आरती के साथ किया गया। समाज अध्यक्ष संतोष ताम्रकार ने बताया कि वेणुका महिला मंडल और सहस्त्र वाहू युवा मंडल के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन सफल बनाया जा सका।