Categories: Vidisha

‘वात्सल्य श्रीगणपति चले जलविहार को…’ धूमधाम से हुआ वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन

विदिशा, 14 सितंबर 2024: विदिशा के वात्सल्य परिवार द्वारा आयोजित वात्सल्य गणपति महोत्सव 2024 का समापन भव्य चल समारोह आयोजित कर किया गया। यह उत्सव डोल ग्यारस के पावन दिन पर संपन्न हुआ, जिसमें स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने अपनी संस्कृति और श्रद्धा का अद्भुत प्रदर्शन किया। ढोल-नगाड़े और बैंड की धुनों के साथ निकला यह चल समारोह हरिपुरा से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से गुजरा और आखिर में बाढ़ वाले गणेश घाट पर पहुंचा।

जब गणपति बप्पा की सवारी हरिपुरा से प्रारंभ होकर रामद्वारा, ओवरब्रिज, नीमताल चौराहा, स्टेशन रोड, माधवगंज, तिलकचौक, डंडापुरा, और स्वामी विवेकानंद चौराहा से होकर गुजरी तो शहरभर में उत्सव का माहौल देखने को मिला। गणपति जी की इस भव्य यात्रा के दौरान स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने वरेधी नृत्य और ढोल-नगाड़ों पर अपनी प्रस्तुति दी, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।

समारोह के दौरान शहर के धर्म प्रेमी बंधुओं ने अपने-अपने स्थानों पर गणपति जी की आरती कर उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ विदा किया। गणेश घाट पर विदिशा के विधायक मुकेश टंडन ने चल समारोह का विशेष स्वागत किया और गणपति बप्पा की आरती उतारी।

गणपति उत्सव के इस सफल आयोजन का श्रेय वात्सल्य विद्यालय की संचालक मंडल को जाता है, जिनमें देवना अरोरा, नम्रता अरोरा, प्रतीक कोहली और रुचिरा अरोरा शामिल हैं। उन्होंने उत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी छात्र-छात्राओं, पालकगणों, शिक्षकों, पत्रकार बंधुओं, फोटोग्राफरों, और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

विद्यालय प्रबंधन ने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में सभी सहयोगियों की भूमिका की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे उत्सवों को और भव्य रूप से आयोजित करने का संकल्प लिया।

Recent Posts

शनि गोचर 2025: सभी 12 राशियों पर प्रभाव, उपाय और भविष्यवाणी

वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More

March 28, 2025

पर्चा बनाकर भविष्य बता रहे पंडित अंशुल शास्त्री, श्री चिरोड़िया धाम सरकार में भक्तों की भीड़ लगी

मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More

March 25, 2025

एमपी कांग्रेस ने सीएम मोहन यादव को बताया ‘कुंभकरण’, भोपाल में हुआ अनोखा प्रदर्शन

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More

March 20, 2025

बागेश्वर धाम में होली की धूम! धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों संग खेली अनोखी होली | Bageshwar Dham Holi

छतरपुर: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में इस बार Bageshwar Dham… Read More

March 15, 2025

MP Budget 2025: मध्य प्रदेश के बजट में 24 बड़े ऐलान, जानिए पूरी जानकारी

MP Budget 2025 का ऐलान हो चुका है, जिसमें सरकारी योजनाओं, खेल, शिक्षा, और परिवहन… Read More

March 12, 2025

Chandra Grahan 2025: तारीख, समय, सूतक काल और राशियों पर प्रभाव

साल 2025 का पहला Total Lunar Eclipse यानी पूर्ण चंद्र ग्रहण 14 मार्च को लगेगा।… Read More

March 12, 2025