विदिशा: वृद्धाश्रम में जलाभिषेक कर वृद्धजनों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई

  • वृद्धाश्रम में भगवान शिव का अभिषेक किया गया
  • जन्मदिन पर मिठाईयां वितरित भी की गईं
  • चेंबर आॅफ काॅमर्स के पदाधिकारी भी मौजूद रहे
  • वुमन पावर क्लब की सदस्य भी मौजूद रहीं

विदिशा के हरी वृद्धाश्रम में जिझौतिया ब्राह्मण समाज से रागिनी मिश्रा के नेतृत्व में भगवान शिव का अभिषेक कर वृद्धजनों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। इस दौरान मौजूद वुमन पावर क्लब से मोनिका शर्मा ने अपने छोटे भाई अभिषेक शर्मा के जन्मदिन पर मिठाई भी वितरित की। कार्यक्रम के दौरान विदिशा चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष रवि तलरेजा, महिपाल सिंह राजपूत, आनंद अग्रवाल, दीवान तलरेजा, आशा रिछारिया, वुमन पावर से मंजू तोमर, आशा राजपूत, नंदिनी शर्मा, उमा चतुर्वेदी, रेखा तिवारी, चंद्रकला चतुर्वेदी, मनोरमा चौबे, ऊषा चौबे, रोनक तिवारी, रश्मि चंदेल, रेखा जोशी तथा दुर्गेश शर्मा मौजूद रहीं।


You May Also Like

More From Author