विदिशा। टैक्स लाॅ बार एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा जीएसटी पोर्टल की समस्याओं के विरोध धरना देने के बाद एक ज्ञापन सौंपा गया। बता दें कि विदिशा टैक्स लाॅ बार एसोसिएशन के सदस्यों ने इंदौर वाणिज्यकर जीएसटी विभाग के राज्यकर आयुक्त राघवेंद्र कुमार सिहं के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जानकारी के मुताबिक जीएसटी पोर्टल, बेबसाइट एवं हेल्प डेस्क से संबंधित समस्याओं एवं शासकीय स्तर पर किए जाने वाले सुझाव तथा समाधान को केंद्र सरकार तथा जीएसटी काॅउन्सिल के समक्ष पटल पर रखने के संबंध ज्ञापन सौंपा गया।
