Blasting in Shamshabad

करैया ग्राम में ब्लास्टिंग से लोग परेशान, मंदिर की दीवार में आई दरारें

शमशाबाद। विदिशा जिले की शमशाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम करैया में एक शिव मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों में आका्रोश व्याप्त है। जानकारी के मुताबिक ग्राम में संचालित हो रही क्रेशर गिट्टी मशीन तथा ब्लास्टिंग के कारण मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त होने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। बताया गया कि दिलीप सिंह रघुवंशी की मशीनें संचालित है जिससे ग्रामीणों को भी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।

ग्राीमण के मुताबिक विगत कई वर्षों से बिना शासकीय परमिशन के ब्लास्टिंग का कार्य किया जा रहा है जिसके कारण ग्राम के मकानों पर असर पड़ रहा है। क्रेशन मशीन से उठने वाली धूल के कारण ग्रामीण परेशान है जबकि ग्राम में जल संकटभी गहरा गया है।

हालांकि अब देखना होगा कि जिला प्रशासन ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए समस्या का निराकरण करने में सक्षम होगा या नहीं।

Back To Top