We Club Vidisha

वी क्ल्ब विदिशा अध्यक्ष बनीं प्रीति जैन

विदिशा। वी क्ल्ब विदिशा का अधिष्ठापन समारोह आयोजित हुआ जहां इस दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। बता दें कि वी क्लब विदिशा की अध्यक्ष के रूप में वी प्रीति जैन, कोषाध्यक्ष के रूप में वी संध्या कौशल तथा सचिव के रूप में वी निर्मल कुमार ने शपथ ग्रहण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित हुआ जिसके बाद अतिथियों का उपहार भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। इस दौरान दौरान वी शशि बंसल, वी वंदना गुप्ता,वी सुषमा बिरथरे, वी शशि सिलाकारी, वी अंजू कटारे, लायंस क्लब आर्या अध्यक्ष लायन सुषमा बिरथरे मुख्य रूप में मौजूद रहीं।

Back To Top