Sironj Vidisha

सिरोंज में डिलेवरी के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सिरोंज। एक महिला की प्रसव के दौरान मृत्यु होने के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। परिजन राजीव त्यागी ने बताया कि रात लगभग 1 बजे महिला की नाॅर्मल डिलेवरी हुई लेकिन लगभग 4 बजे नर्सों ने महिला को विदिशा ले जाने की बात कही।

बताया गया कि 108 एम्बुलेंस को फोन लगाया गया लेकिन वाहन नहीं  आया तो फिर निजी वाहन से महिला को लगभग 5 बजे विदिशा ले जाया गया जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक महिला को वापस सिरोंज लेकर आए जहां परिजनों ने हंगामा करते हुए चिकित्सक तथा नर्सो पर एफआईआर दर्ज करने तथा कार्रवाई करने की मांग की।

अनुविभागी अधिकारी ब्रिज बिहारी श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में उचित जांच के लिए सीएमएचओ को पत्र लिखा गया है साथ ही जिला कलेक्टर को भी अवगत करा दिया गया है। बताया गया कि उस समय डाॅ विवेक अग्रवाल की ड्यूटी लगी हुई थी।

Back To Top