Vidisha corona update

इंदौर से विदिशा आई महिला कोरोना पाॅजिटिव

विदिशा। जिले में जहां पहले पाॅजिटिव पाए गए कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं तो वहीं अब एक बार फिर जिले में कोरोना पाॅजिटिव केस मिलने की पुष्टि हुई है। सीएमएचओ द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सिरोंज तहसील के ग्राम कजरी मडवासा की गिंदाबाई का सेम्पल, कोरोना पॉजिटिव आया है, जिसके बाद महिला को आइसोलेट कर श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

जानकारी के मुताबिक कोरोना पाॅजिटिव महिला इंदौर में सब्जी का व्यापार करती थी जो कि बीती 9 मई को विदिशा जिले के पथरिया सिरोंज से होते हुई ग्राम कजरी मडवासा अपने घर पहुंची थी।

Back To Top