मोबाइल में व्यस्त रहे कर्मचारी, सिरोंज में समीक्षा बैठक आयोजित

Sironj – सिरोंज में एक समीक्षा बैठक के दौरान सचिव एवं सहायक सचिव अधिकारी की बात पर ध्यान ना देते हुए मोबाइल में ज्यादा व्यस्त दिखे। दरअसल जिन पंचायतों में शोचालयों का टारगेट पूरा नहीं हुआ है उसके तहत सचिवों से कारण पूछा गया जबकि कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित करने की चेतावनी दी गई। बता देंकि यह बैठक जनपद कार्यालय में आयोजित हुई जिस में सिरोंज सीईओ पी.एन गुप्ता, खण्ड अधिकारी महेश शर्मा, पीएम आवास अधिकारी बीसी मथोरीया तथा कर्मचारी मौजूद रहे। VIDEO

Back To Top