पुणे में ब्रह्मलीन शांतिनाथ महाराज की पुण्यतिथि पर भजन संध्या आयोजित

shantinath maharaj

पुणे। परम पूजनीय ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 श्री शांतिनाथ जी महाराज (shantinath maharaj) की सातवीं पुण्यतिथि पर भजन संध्या का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। बता दें कि भजन संध्या में प्रवासी उद्योगपति तथा व्यापारियों के साथ आमजन शामिल हुए जिन्होने भजनों का आनंद लिया। आयोज समिति से हिम्मत पटेल ने बताया कि 36 इकोमों द्वारा यह भव्य जागरण एक शाम श्री शांतिनाथ जी महाराज के नाम से कराया गया है जिसमें हजारों की संख्या में पुणे के सभी राजस्थान के प्रवासियों ने शामिल होकर प्रसादी ग्रहण भी की। बताया गया कि राजस्थान के सुप्रसिद्ध भजन गायक जोग भारती एवं गीता गोस्वामी एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।

DOWNLOAD