Headlines

लोकसभा में मुख्य सचेतक बने अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली। BJP ने हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर को लोकसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक नियुक्त किया । पार्टी सूत्रों ने इस आशय की जानकारी दी। अनुराग ठाकुर मुख्य सचेतक के पद पर राकेश सिंह का स्थान लेंगे जिन्हें हाल ही में मध्यप्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अनुराग हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बेटे हैं जो कि 2009 के उपचुनाव एवं 2014 के आम चुनावों में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं। BJP से सम्बद्धता रखने वाले एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मौजूदा अध्यक्ष हैं। 25 साल की उम्र में अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने। वह भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी द्वारा अखिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष नियुक्त किये गए हैं।

Back To Top