झारखंड में ट्रेन हादसा: चक्रधरपुर के पास हावड़ा-मुंबई ट्रेन पटरी से उतरी

Train accident in Jharkhand Howrah-Mumbai train derails near Chakradharpur

झारखंड के चक्रधरपुर के पास 12810 हावड़ा-मुंबई ट्रेन पटरी से उतर गई, जिसमें 6 यात्री घायल हो गए हैं। इनमें से पाँच को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। एक यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है। यात्रियों के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं। चक्रधरपुर स्टेशन पर एक अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था की गई है। मुंबई हावड़ा मेल के बी4 कोच में यात्रा कर रहे एक यात्री की मौत हो गई है। बी4 कोच में एक अन्य यात्री फंसा हुआ है और उसका रेस्क्यू कार्य जारी है.