नई दिल्ली। कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण 1 अप्रैल से शुरू होना जा रहा है जिसके तहत 45 साल से अधिक वर्ष के लोगों को वैक्सीनेशन किया जाएगा। जानकारी दी गई कि 1 से 1.5 साल तक मास्क लगाना होगा। आंकड़ों की बात करें तो अब तक 80 लाख लोगों को कोविड शील्ड का दूसरी डोज दिया जा चुका है।
केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि टास्क फोर्स एवं वैज्ञानिकों की सलाह के आधार पर फैसला लिया गया है कि 1 अप्रैल के बाद 45 वर्ष से अधिक के सभी व्यक्ती जो बीमार है या नहीं उन सभी को वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। जानकारी दी गई कि कोई भी सर्टीफिकेट लाने की जरूरत नहीं है।
केन्द्रीय मंत्री बोले कि केन्द्र सरकार, जिन राज्यों में ज्यादा केस आ रहे हैं उन सरकारों से सम्पर्क मे हैं और हर संभव रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया गया कि वैक्सीनेशन के दौरान पहले डोज के बाद 6 सप्ताह में ही दूसरा डोज लिया जाना चाहिए। जबकि अब वैज्ञानिकों ने पाया है कि कोविड शील्ड का डोज 4 से 8 सप्ताह के दरमियान लेना ठीक माना गया है।
वहीं मध्यप्रदेश की बात करें तो प्रदेश में 24 घंटे में 1 हजार 502 नए मामले सामने आए है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर टाॅप चार शहरों में शुमार हैं जहां सबसे अधिक सुरक्षा बरतने के प्रयास जारी हैं।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More