IPL match banned

दिल्ली में नहीं होंगे IPL Match, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने की प्रेसवार्ता

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने अब दिल्ली में आईपीएल मैच आयोजित नहीं किए जाने का निर्णय लिया है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेसवार्ता करते हुए कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए भीड़ वाले सभी प्रोग्राम और ईवेन्ट को बैन करने की जानकारी साझा की।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि ऐसे आयोजन में लोगों के आने पर नियंत्रण नहीं रखा जा सकता जिसके कारण ऐसे आयोजनों को बैन किया गया है। बताया गया कि अगले आॅडर तक यह निर्णय लागू रहेगा।

Back To Top