राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहुंचे भारत, पीएम मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गले मिलकर स्वागत किया

President Donald Trump india

अहमदाबाद। दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अगुआई भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने की जहां दोनों नेता गले भी मिले। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप और अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओब्रायन 12 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद रहे।

वहीं अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कर काफिला रवाना हुआ। बता दें कि एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक दोनों नेता 22 किमी. लंबा रोड शो करेंगे, इस दौरान साबरमती आश्रम में थोड़ी देर का पड़ाव होगा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साबरमती आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे। वहीं अहमदाबाद के साथ दिल्ली और आगरा का भी राष्ट्रपति ट्रंप दौरा करेंगे।