Rahul Gandhi T-Shirt : जब ठंड में भी टीशर्ट पहनकर निकले राहुल गांधी, तो मीडिया ने पूछा क्या सर्दी नहीं लगती?

Rahul Gandhi attended congress sthapna diwas program in bharat jodo yatra T-Shirts

Rahul Gandhi T-Shirts : राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो यात्रा के साथ दिल्ली पहुंच चुके हैं। वहीं इस बीच सुबह सुबह जब राहुल कड़ाके की ठंड के बावजूद टी शर्ट पहने नज़र आए तो मीडिया ने कुछ ऐसा सवाल पूछा कि राहुल ने भी मजेदार जवाब दे दिया। दरअसल कांग्रेस आज अपना स्थापना दिवस मना रही है जिसके कार्यक्रम में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की टी शर्ट पहनकर कांग्रेस के दफ्तर पहुंचे। जब राहुल गांधी से टी शर्ट को लेकर सवाल किया गया, तो इस पर राहुल गांधी ने कहा कि T Shirt ही चल रही है. जब टी शर्ट नहीं काम करेगी, तब देखेंगे.