Headlines

दिल्ली में बाढ का खतारा, 48 मीटर उपर बह रहा पानी

दिल्ली में बाढ का खतारा बढ़ता जा रहा है। आपको बता दें कि हरियाणा के हथिनी कुण्ड से 6 लाख से ज्यादा क्यूबिक पानी छोड़ा गया है जिसके कारण यमुना का जल स्तर बढ़ गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने इस स्थित को देखते हुए आपातकालीन बैठक भी बुलाई है। दिल्ली और नोयडा को जाड़ने वाले मार्ग पर बने यमुना पुल से नदी का पानी तेज बहाव में बहता देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि ओखला क्षेत्र तथा मयूर बिहार जो कि नदी से कुछ दूरी पर ही है यदिन जल स्तर बढ़ता है तो यह क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं। आपको बता दें कि लगभग 47 से 48 मीटर उपर यमुना बह रही है जो कि खतरे के निशान से उपर है।

Back To Top