पश्चिम बंगाल में शाह ने लगाए “जय श्री राम” के नारे – West Bengal Election 2021

बीरभूम – केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर है। आज दूसरे दिन बंगाल के बीरभूम जिले में रोड शो के दौरान अपने संबोधन की शुरुआत ‘जय श्री राम’ के नारे से करते हुए अमित शाह ने कहा कि इस ऐतिहासिक रोड शो में उपस्थित भाइयों और बहनों को मैं नमस्कार करता हूं और बीजेपी की तरफ से आप सभी का आभार भी व्यक्त करता हूं।

बीजेपी का अध्यक्ष रहते हुए मैंने बहुत सारे रोड शो देखे परन्तु आज जैसा रोड शो मैंने अपनी जिंदगी में आज तक नहीं देखा। अमित शाह ने कहा कि यह रोड शो पीएम नरेंद्र मोदी के प्रति बंगाल के लोगों के प्यार और विश्वास को दर्शाता है। बंगाल के लोग बदलाव चाहते हैं।

शाह के बंगाल दौरे से एक तरफ तृणमूल के खेमे में खलबली मची हुई है, वही अमित शाह ने बंगाल की जनता से 5 साल माँगें । कहा बंगाल की जनता ने सभी को मौका दिया है, इस बार एक मौका नरेंद्र मोदी को दें ।मैं आपसे वादा करता हूँ अगले पाँच साल में हम ‘सोनार बांग्ला’ बनाएंगे।

Back To Top