जयपुर में सिंह वाहिनी ने किया कोरोना वाॅरियर्स का सम्मान

jaipur singh vahini

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक एवं अत्याचार निवारण न्यास सिंह वाहिनी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सोनी द्वारा कोरोना वाॅरियर्स का पुष्पवर्षा कर सम्मान किया गया। बता दें कि कोरोना वायरस की महामारी के दौरान लाॅकडाउन के समय लोगों की सुरक्षा तथा सेवा में तैनात पुलिस जवानों का समाजसेवियों द्वारा सम्मान करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।

जानकारी के मुताबिक इस दौरान राहुल जैन डीसीपी पूर्व, मनोज चैधरी एडीशनल डीसीपी पूर्व, डीसीपी सुनीता मीणा, आदर्शनगर एसीपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, आदर्श नगर थाना प्रभारी, ट्रांसपोर्ट नगर थाना प्रभारी, जवाहर नगर थाना प्रभारी मौजूद रहे।