शिकारपुरा राजाराम आश्रम के गादीपति महंत को सीएम ने लिखा पत्र

  • शिकारपुरा राजाराम आश्रम के गादीपति महंत को सीएम ने लिखा पत्र
  • गुरू पूर्णिमा पर पत्र लिखकर मुख्यमंत्री ने मांगा आर्शीवाद
  • विधायक जोगाराम पटेल के माध्यम से भेजा पत्र
  • विधायक ने महंत जी का शॉल और श्रीफल भेट कर सम्मान किया

गुरु पूर्णिमा का पर्व राजस्थान के जोधपुर में उत्साह के साथ मनाया गया। प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी क्षेत्र के शिकारपुरा स्थित श्री राजाराम आश्रम के गादीपति महंत दयाराम महाराज को पत्र लिखकर आर्शीवाद की कामना की है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विधायक जोगाराम पटेल के माध्यम से महंत दयाराम महाराज को पत्र भेजा है। विधायक पटेल ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की ओर से शॉल ओढ़़ाकर व श्रीफल भेट कर महंत जी का सम्मान किया।


You May Also Like

More From Author