पाली पहुंचे एडीजी रवि प्रकाश और आईजी नवज्योति गोगोई

ADG Ravi Prakash

पाली। एडीजी रवि प्रकाश सहित जोधपुर आईजी नवज्योति गोगोई, पाली पुलिस लाइन पहुंचे, जहां इस दौरान अधिकारियों को पाली पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान जिया। इसके साथ ही पाली एसपी राहुल कोटेकी द्वारा एडीजी रवि प्रकाश मेहराडा सहित जोधपुर आईजी नवज्योति गोगोई का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

  • जोधपुर आईजी नवज्योति गोगोई भी मौजूद रहे
  • अधिकारियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
  • पुलिस अधिकारियों की बैठक ली गई
  • पेंडिंग प्रकरणों के बारे में जानकारी ली

दोनों अधिकरियों ने एक बैठक लेकर जिले में बढ़ रहे अपराधों व लंबित प्रकरण के बारे में जानकारी लेते हुए जल्द ही निपटाने के आदेश दिए। एडीजी रवि प्रकाश ने बताया कि आगे किसी तहर से केस में जांच का प्लान तथा उनके निराकरण को लेकर चर्चा की गई तो वहीं कोविड नियंत्रण के लिए प्रोटोकाॅल पालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।