भगोड़ा ग्राम सरपंच भंवर सिंह ने पदभार ग्रहण किया

Bhanwar Singh Sarpanch

पाली। जिले के मारवाड़ जंक्शन अंतर्गत भगोड़ा ग्राम के नवनिर्वाचित सरपंच भंवर सिंह कारवाड़़ा ने पदभार ग्रहण किया, जिस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बता दें कि भंवर सिंह कारवाड़ा ने पूजन अर्चना के बाद सरपंच का पदभार ग्रहण किया, जिसके बाद मौजूद ग्रामीणों ने सरपंच भंवर सिंह को फूल माला पहनाकर बधई दीं।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से विकास अधिकारी जयप्रकाश, पूर्व सरपंच रतन सिंह, समाजसेवी हेम सिंह, हिम्मत सिंह मौजूद रहे।