जनता जल योजना से वंचित डायलाना खूर्द के रहवासी

Daylana Khurd pali\

खिंवाड़ा। पाली जिले के ग्राम डायलाना खुर्द में ग्रामीणों को जनता जल योजना से वंचित रखा गया है जिसके चलते ग्रामीण को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में कई सरपंच आए और चले गए लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि और अधिकारी ने अब तक पीने के पानी की समस्या का निराकरण नहीं किया।

  • घरों में नहीं हैं नल कनेक्शनः ग्रामीण
  • नदी के पास बने कुंए से पानी लाते हैं ग्रामीण
  • बारिश के दौरान हैंडपम्प का पानी पीते हैं ग्रामीण

ग्रामीण दलपत सिंह ने बताया कि पानी की काफी समस्या है जिसके चलते ग्रामीण नदी के पास बने कुंए से पानी लाते हैं। बताया गया कि बारिश के दौरान नदी के पास बने कुंए से पानी लाने में परेशानी होती है जिसके चलते हैंडपम्प का खारा पानी मजबूरन उपयोग में लिया जाता है।