घेनड़ी। पाली जिले के घेनड़ी में मारवाड़ विधायक खुशवीर सिंह जोजावर द्वारा विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। विधायक खुशवीर सिंह ने बताया कि ने ग्राम सरपंच लीला देवी ने डेढ़ करोड़ की लागत से आरसीसी रोड नालिया निर्माण के साथ ही अन्य विकास कार्यों का लोकर्पण किया गया है। लोकार्पण कर्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच थानाराम सीरवी, ग्राम सचिव सर्वेश सिंह, मुकेश खोखर सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विधायक खुशवीर सिंह ने बताया कि जवई पेयजल योजना का वंचित ग्रामों को लाभ दिलाने के लिए शिलान्यास भी किया गया। जानकारी दी गई कि रानी और देसूरी पंचायत के कई ग्राम वंचित है जिनके लिए कार्य जारी है और जल्द ही जवई का पानी हर गांव में मिलेगा।
