जयपुर नगर निगम महापौर निलंबित, मारवाड में बीजेपी ने सरकार का किया विरोध

Marwar BJP

पाली, 8 जून। जयपुर नगर निगम महापौर सौम्या गुजर सहित अध्यक्ष व एक पार्षद को निलंबित करने के विरोध में मारवाड जंक्शन बीजेपी द्वारा राजस्थान सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया। बीजेपी के मुताबिबक प्रदेश की सरकार ने आपातकाल की याद ताजा करते हुए लोकतंत्र कि हत्या की है। ऐसे में मांग की गई कि प्रदेश सरकार तुंरत ही सौम्या गुजर सहित सभी का निलंबन वापस ले।

इस प्रदर्शन में घनश्याम चैधरी एडवोकेट मंडल अध्यक्ष, जिला परिषद सदस्य शेलेषवर्मा,मंडल महामंत्री सुरेश भेरवानी, रेखा चैहान, मंडल उपाध्यक्ष सफी भाटी, सोनू जैन, लक्ष्मण दास, किशोर, रमेश ईशाली, युवा भाजपा गोविंद वारेचा, रजत, सरोज नाथ, अमरसिंह, सीतादेवी, विशाल जैन सुरेश माली इत्यादि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।