पाली में 74 लाख की लागत से बनेगा जवारा विसर्जन कुंड

jawara visarjan kund pali umaria

उमरिया, 8 जून। बिरसिंहपुर पाली स्थित मां बिरासिनी मंदिर में लगभग 74 लाख रुपये की लागत से जवारा विशर्जन कुंड निर्माण के लिए भूमिपूजन हुआ। बता दें कि नवरात्रि एवं रामनवमी पर्व पर श्रद्धालु जवारे विसर्जन के लिए पहुंचते हैं ऐसे में जवारों के विसर्जन कुंड निर्माण के लिए नगर पालिका पाली के द्वारा लगभग 74 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष उषा कोल मुख्य रूप से मौजूद रहीं। हालांकि कार्यक्रम में कुछ जिम्मेदार कर्मचारी सहित पार्षद नदारद नजर आए जो कि कही न कही आपसी द्वेष की भावना की ओर इशरा कर रहा है।