घेनड़ी। पाली जिले के रानी तहसील अंतर्गत घेनड़ी की आंगनवाड़ी केंद्र 1 में पोषण आहार दिवस मनाया गया जिसके तहत घेनड़ी ढाणी की गर्भवती महिलाओं को बच्चों के पोषण आहार की विस्तृत जानकारी दी गई। बता दें कि यह आयोजन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शांति देवी सिरवी द्वारा किया गया। वहीं दूसरी ओर पोषण आहार की विभिन्न विधी के संबंध में भी जानकारी दी गई।
