धनला में 20 लाख से अधिक के ऋण माफी प्रमाण पत्र सौंपे गए

Rin Mafi Praman Patr

पाली। जिले के मारवाड़ अंतर्गत धनला ग्राम में राज्य सरकार आदेश अनुसार सहकारिता समिति किसान ऋण माफी शिविर आयोजित किया गया जिसमें लगभग 107 किसानों का 20 लाख से अधिक का ऋण माफी प्रमाण पत्र सौंपा गया। बताया गया कि शेष सदस्यों का ईमित्र पर बाॅयोमेट्रिक वेरेफिकेश होने के बाद समिति स्तर से ऋण माफी प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस शिविर की अध्यक्षता खिंवाड़ा सहकारी बैंक साखा प्रबंधक के साथ जनप्रतिनिधि भी मुख्य रूप से मौजूद रहै।