RSS Path Sanchalan

पाली जिले के बाली में स्वयं सेवकों ने निकाला गया पथ संचलन

पाली। जिले के बाली उपखंड में मकर सक्रांति के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया जिसमें 500 से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लेकर 3 किलोमीटर तक पथ संचलकन किया। खास बात यह है कि वर्ष 2010 में इस क्षेत्र में पथ संचलन निकला था जिसके 10 वर्ष बाद अब यह पथ संचलन निकला। बता दें कि यह पथ संचलन 14 से अधिक स्थानों से निकला। वहीं पथ संचलन से पूर्व सिरोह मैदान में एक धर्म सभा का आयोजित हुई  जिसमें स्वामी विवेकानंद जी के कार्यों को याद किया गया। पथ संचलन का समाजसेवियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

Back To Top