घेनड़ी में ग्राम विकास अधिकारी ने बांटे सैनिटाइजर-मास्क

घेनड़ी। पाली जिले के ग्राम पंचाायत घेनड़ी पिलावनी में कोरोना वायरस से बचाव के लिए ग्राम विकास अधिकारी द्वारा लोगों को सैनिटाइजर और फेस मास्क का वितरण किया गया। बता दें कि ग्राम विकास अधिकारी सर्वेस सिंह ने आंगनवाड़ी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र तथा पँचायत स्टफ को सैनिटाइजर और फेस मास्क का वितरण किया।

ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत को 50 हजार रूपयों की राशि दी गई जिसके माध्यम से सभी की सुरक्षा के लिए यह काम किया जा रहा है। जानकारी दी गई कि ग्राम पंचायत घेनडी तथा पिलावणी में सर्वे करने के बाद वितरण किया जा रहा है।

 

You May Also Like

More From Author