siriyari sarpanch dakshita kumari

सिरियारी सरपंच दक्षिता कुमारी का हुआ स्वागत

पाली। जिले के मारवाड़ जंक्शन अंतर्गत ग्राम सिरियारी की नवनिर्वाचित सरपंच दक्षिता कुमारी का ग्रामीणों ने प्रथम आगमन पर स्वागत किया। बता दें कि विशेषकर रावणा राजपूत समाज तथा ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर सरपंच दक्षिता कुमारी का स्वागत तथा सम्मान करते हुए सरपंच बनने पर बधाईयां दीं, जहां इस दौरान सरपंच को गुड से तोल भी गया।

वहीं अपने संबोधन के दौरान सरपंच दक्षिता कुमारी ने ग्राम का विकास, पानी, विद्युत तथा सफाई व्यवस्था अपनी पहली प्राथमिकता बातई। वहीं ग्रमीणों की समस्या को दूर करने का भी आश्वासन दिया।

Back To Top