राजस्थान सरकार द्वारा सिरोही जिले की ग्राम पंचायतों को स्वच्छ और सुन्दर बनाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन सिरोही जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत भावरी में अटल सेवा केन्द्र को देखा जाये तो स्वच्छता व्यवस्था पर कई सवाल उठते मिलेंगे। जानकारी के मुताबिक लाखों रूपए की खर्च पर भावरी में कचरा पात्र लगाये गए लेकिन 23 वार्डो में कचरा पात्र महज खाना पूर्ति ही रह गए हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में साफ सफाई नहीं होने से गंदगी फैली रहती है।