स्वरूपगंज में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

Cricket Tournament

स्वरूपगंज। सिरोही जिले के स्वरूपगंज में सरगरा समाज द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ स्कूल खेल मैदान में किया गया। बता दें कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 टीमों ने भाग लिया है जिसके पहले दिन शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। शुभारंभ अवसर पर भावरी सरपंच संजय परमार सहित दिनेश परिहार, जयंती मारू, गोरधन मोहरेशा, धीरज भाटी मुख्य रूप से मौजूद रहे जिन्होने खिलाड़ियों का परिचय लिया। सरगरा समाज का उद्धाटन मैच खाखरवाड़ा और कोदरला के बीच खेला गया।