सिरोही के खाखरवाड़ा से मिला कोरोना पाॅजिटिव

Sirohi corona

सिरोही – जिले के ग्राम खाखरवाड़ा से एक कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिला है जिसके बाद तत्काल ही जिला प्रशासन सहित स्वास्थ अमले ने सुरक्षा के एहतिहात बरतकर कोरोना पाॅजिटिव मरीज को आइसोलेट किया। बता दें कि पिण्डवाड़ा तहसील के ग्राम खाखरवाड़ा से कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि यह मरीज महाराष्ट्र के मुंबई से अपने घर वापस लौटा था जिसकी कोरोना सेम्पल रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। वहीं कोरोना पाॅजिटिव मरीज को आइसोलेट करने के साथ ही संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन कर सेम्पल लिए गए है जबकि लोगों की सुरक्षा के लिए निवास क्षेत्र को सील कर दिया गया है।