Silai Machine Training

सरूपगंज की महिलाओं को मिलेगा निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण

सिरोही। जिले के सरुपगंज अग्रवाल धर्मशाला में महिलाओं को निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण देने के लिए शिविर केंद्र का उद्घाटन कर दिया गया है। बता दें कि एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन की जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। जिसके बाद एकल अभियान के तहत महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्घाटन के मौके पर पिंडवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया, प्रभुराम गरासिया, पवन अग्रवाल समेत ग्रामीण महिला मौजूद रहीं।

Back To Top