Subhash Circle Swaroopganj

स्वरूपगंज के सुभाष सर्किल पर लगी हाई मास्क लाइट

स्वरूपगंज। सिरोही जिले की ग्राम पंचायत भावरी द्वारा स्वरूपगंज सुभाष सर्किल पर पहली बार हाई मास्क लाइट लगावाई गई जिसके बाद पूरा क्षेत्र जगमगाने लगा जिसे देखने लोग पहुंचे और खुशी जाहिर की। जानकारी के मुताबिक भावरी सरपंच संजय परमार के प्रयास से यह तीस फीट लम्बी हाईमास्क लाइट को लगवाया गया है जो कि लोगों के लिए दिवाली की बड़ी सौगात मानी जा रही है। सरुपगंज कस्बे के लोगों ने सरपंच संजय परमार को बधाई दी। बता दें कि सुभाष सर्किल पर सुबह से ही लाइट लगाने का कार्य शुरू किया गया जो कि देर शाम तक जारी रहा और फिल हाईमास्क लाइट का शुभारंभ हुआ जहां इस दौरान सरपंच द्वारा मिठाई भी वितरित की गईं।

DOWNLOAD

Back To Top