जालोर-सिरोही लोकसभा में प्रचार का अंतिम दिन, भाजपा ने निकाली वाहन रैली

Jalore Sirohi Lok Sabha

सरूपगंज – जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से जहां एक ओर भाजपा ने देवजी पटेल को मैदान में उतारा है तो वहीं उनका सामना करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने रतन देवासी को टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि जहां शुक्रवार को कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी रतन देवासी ने पैदल रोड़ शो किया था तो वहीं शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली जिसको पिण्डवाड़ा-आबू विधायक समाराम गरासिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बता दें कि भाजपा की यह वाहन रैली सरुपगंज के पेसुआ, लौटाना, धनारी, नितोड़ा, काछोली, अचपुरा, होती हुई निकली।