मंत्री नितिन गडकरी ने L&T IRCL कम्पनी को दिया सिल्वर अवाॅर्ड

L&T IRCL company
  • नेशनल हाईवेज़ अवाॅर्ड फाॅर एक्सीलेंस 2018 के तहत पुरस्कार मिला

सिरोही। राजस्थान के सरोही जिले में पालनपुर सरुपगंज सेक्शन अंतर्गत एलएंडटी आईआरसीएल कम्पनी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नेशनल हाईवेज़ अवाॅर्ड फाॅर एक्सीलेंस 2018 के अतंर्गत सिल्वर अवार्ड देकर सम्मानित किया है। दरअसल केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रिय राजमार्ग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित पुरस्करों का वितरण दिल्ली में किया था जिसके संदर्भ में सड़क सुरक्षा के तहत एलएंडटी आईआरसीएल कम्पनी को सिल्वर अवाॅर्ड प्राप्त हुआ। VIDEO