पहले की पत्नी और दो बेटियों की हत्या, फिर लगा ली फांसी

Sirohi Murder Case

स्वरूपगंज। सिरोही जिले के स्वरूपगंज में पत्नी व दो बेटियों की तलवार से हत्या करने के बाद आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। दरअसल मामला सिरोही जिले के सरूपगंज थाना अतंर्गत ग्राम ईसरा का है जहां प्रभाराम भील नामक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी तथा दो बेटियों की हत्या की और फिर फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

सिरोही कलेक्टर सुरेन्द्र कुमार तथा सिरोही एसपी कल्याणमल मीणा भी घटना स्थल पर पहुंचे। हालांकि एक ही परिवार के चार लोगों की मौत होने पर क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।